फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   judicial policies are bad in up said by sp

बिगड़ी है कानून व्यवस्था, ठोस कदम उठाए सरकार

Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
judicial policies are bad in up said  by sp
फोटो-1- कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी व अन्य। सं? - फोटो : HARDOI
हरदोई प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने से पहले जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा कि आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसको रोक पाने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। हाथरस, बलराम में बलात्कार और हत्या, देवरिया में ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को मारपीट कर अमानवीय कृत्य होना, सहारनपुर में ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को जिंदा जला देना सहित आए दिन घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को सही करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। उन्होंने राज्यपाल से कानून व्यवस्था को सही ढंग से चलवाने के लिए प्रदेश सरकार को दिशा निर्देश देने की मांग की है। इस मौके पर अभिनव राजपूत, अवनिकांत वाजपेई, हिमांशु रावत, अभय मिश्रा, आकाश सिंह, अनूप देवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed