फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jila nyalalaya aaj band rahega

जनपद न्यायालय आज रहेंगे बंद

Sun, 19 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
jila nyalalaya aaj band rahega
हरदोई। शनिवार को 30 कलक्ट्रेट कर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। इसके कारण सोमवार को कलक्ट्रेट और जिला न्यायालय बंद रहेंगे। इस बारे में जिला जज एसएएच रिजवी ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

रविवार को जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में कलक्ट्रेट कर्मियों के संक्रमित होने पर चर्चा की गई। इसके चलते जिलाधिकारी ने 20 जुलाई सोमवार को कलक्ट्रेट बंद रखने का निर्णय लिया है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला न्यायालय को भी सोमवार को बंद रखने की संस्तुति की। जिस पर संबंधित समिति द्वारा सहमति व्यक्त की गई। न्यायालय परिसर में दो कर्मचारी भी 17 जुलाई को पॉजिटिव मिले थे। इसके कारण 18 को न्यायालय परिसर में सैनिटाइजेशन करा दिया गया था। जिला जज ने सभी न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सोमवार को न्यायालय परिसर बंद रहने के दौरान वादों (मुकदमों) में सामान्य तिथि नियत कर दें। न्यायिक कार्य सोमवार को बंद रहने के दौरान रिमांड और जमानत की कार्रवाई अवकाश के दिनों की प्रक्रिया के अनुसार ही संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed