फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewellery worth Rs 4 lakh and Rs 1.10 lakh stolen from a retired employee's house

Hardoi News: सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से चार लाख के जेवर व 1.10 लाख रुपये चोरी

Mon, 27 Oct 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 4 lakh and Rs 1.10 lakh stolen from a retired employee's house
फोटो-01- चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
सांडी। थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में चोरों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर को अपना निशाना बनाया। पीड़ित के मुताबिक, चोर 1.10 लाख रुपये और चार लाख के जेवर ले गए। मकान के पीछे पड़े बक्से के अंदर चादर के नीचे रखे कुछ आभूषण परिजनों को मिल गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुदनीपुर निवासी गयालाल यादव राजस्थान के जोधपुर में राज्य क्रीड़ा परिषद में ग्राउंड मैन थे। इन दिनों वह खेती करते हैं। गयालाल के मुताबिक, रविवार रात वह और उनकी पत्नी बिटोली एक कमरे में लेटे थे। दूसरे कमरे में उनकी पुत्री गीता और नातिन खुशबू थीं। उनके पुत्र शेर सिंह मूंगफली की फसल की रखवाली करने चले गए थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब उनकी पत्नी उठीं तो कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर सब सामान फैला था। जब उन्होंने छत से मकान के आसपास देखा तो पीछे की दीवार के बाहर तीन बक्से, एक अटैची और एक बैग पड़ा मिला। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने दीवार पर चढ़कर घर में प्रवेश किया। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश यादव ने मौके पर पहुंच कर गयालाल और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। बिटोली के मुताबिक, 15 दिन पहले भैंस बेचकर 80,000 रुपये मिले थे, जो बक्से में रखे थे। उसमें 30,000 रुपये पहले से थे। चोर कुल 1.10 लाख रुपये और उनकी दो बहुओं और तीन बेटियों के चार लाख कीमत के आभूषण ले गए जिसमें सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी झाले, दो लर, एक जोड़ी झुमकी, दो मंगलसूत्र माला, दो जोड़ी घुंघरु पायल आदि जेवर शामिल हैं। एएसपी पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।


एक बक्से में सुरक्षित मिले जेवर
गयालाल के मुताबिक, एक बक्से में चादर के ऊपर और नीचे आभूषण रखे थे। ऊपर वाले चोर अपने साथ ले गए लेकिन शायद जल्दबाजी में चोरों ने चादर के नीचे नहीं देखा। इसलिए चादर के नीचे वाले आभूषण सुरक्षित थे। चादर के नीचे रखे आभूषण में सोने के तीन हार, 12 अंगूठी, एक लर, दो मंगलसूत्र, माला, छह कंगन, आठ जोड़ी पायल, दो बिछुआ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed