{"_id":"60e097c08ebc3ec234709716","slug":"jewelery-worth-two-lakhs-stolen-including-cash-by-wearing-a-mask-hardoi-news-knp6379399154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर नगदी समेत दो लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर नगदी समेत दो लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
हरपालपुर। चोरों ने शुक्रवार की रात शेखपुर गांव में स्थित एक घर में नकब काट दी। नकब काटने के बाद अंदर घुसे चोरों ने तिजोरी में रखी 10 हजार रुपये और लगभग दो लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी राम कृपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात चोरों ने पीछे की दीवार से घर में नकब काट दी।
नकब काटने के बाद अंदर घुसे चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़कर उसमेें रखे दस हजार रुपये, सोने की चेन, एक जोड़ी झाले, अंगूठी व पायल, कपड़े समेत दो लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। बताया कि सुबह आंख खुलने पर परिजन नीचे आए तो कमरे में रखा सामान बिखरा व नकब कटी मिली। आस पास पता किया, लेकिन चोरों का कहीं पता नहीं चल सका। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।