{"_id":"c03a21d9cee9956b680019ed2e10f9a5","slug":"jcb-was-silent-heavy-weight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" असरदारों के सामने हुई खामोश जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असरदारों के सामने हुई खामोश जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के फरमान के बाद शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में दूसरे दिन भेदभाव को लेकर लोगों में गुस्सा भड़क गया। सुबह जेसीबी चली पर किसी का तोड़ा, किसी का छोड़ा रवैए पर लोगों में आक्रोश है। सुबह नोकझोंक होने के बाद हालात में तनाव हुआ तो पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया, जिससे भगदड़ मच गई।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को प्रशासन के आला अफसर पूरे लाव लश्कर के साथ सिनेमा रोड पहुंचे और जेसीबी मशीनें देखते ही देखते अतिक्रमण ढहाने लगीं। किसी का छज्जा तोड़ा गया तो किसी की टीनशेड और साइन बोर्ड। पर इस मार्ग पर कुछ बड़े असरदार व्यापारियों को सिर्फ चेतावनी और जुर्माना करने पर लोगों में गुस्सा भड़क गया। इसको लेकर अफसरों से नोकझोंक होने लगी।
हालात तनाव पूर्ण हो इससे पहले बवाल करने पर पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने डंडे फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा दिया। उधर, इस मार्ग पर कुछ बड़े प्रतिष्ठानों का अतिक्रमण हटाने की बजाए चेतावनी एवं जुर्माना करके छोड़े जाने को लेकर लोगों में गुस्सा था।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि आलीशान शोरूम बनाकर अफसरों के साथ बैठक करने वालों का अतिक्रमण न हटाया जाना सीधे तौर पर जिलाधिकारी के फरमानों का उल्लंघन है। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन ने बताया कि गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के साथ करीब 25 हजार जुर्माना बसूला गया। उधर, जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव किए जाने को लेकर कहा कि वे जानकारी करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई कराएंगे ।