{"_id":"65f351272704bbc222068704","slug":"jayaram-died-due-to-broken-bones-of-his-head-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111984-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिर की हड्डियां टूटने से हुई थी जयराम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिर की हड्डियां टूटने से हुई थी जयराम की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बेटी को गाली दिए जाने से नाराज पिता के हमले में बड़े भाई की मौत होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपी को लेकर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। डंडे के वार से सिर की हड्डियां टूट जाने के कारण मौत होने की बात पोस्टमार्टम में सामने आई है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के कुरसठ कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी जयराम (45) को उसके छोटे भाई राम खेलावन ने सिर पर डंडों से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना की जानकारी पर एसपी केसी गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार, सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों से पूछताछ की थी। इस दौरान पता चला था कि जयराम शराब पीकर आया था और छोटे भाई की बेटी से गाली-गलौज करने लगा। इसी पर राम खिलावन ने गुस्से में डंडे से जयराम के सिर पर वार कर दिए। इसी में जयराम की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी सरस्वती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डंडे की चोट के तीन निशान सिर पर मिले हैं। सिर की हडि्डयां टूट जाने के कारण मौत होने की बात सामने आई है।