फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jay bomb - bomb bhole

श्रद्धालु बोले, जय बम-बम भोले

Tue, 17 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jay bomb - bomb bhole

महाशिवरात्रि के दिन यानी मंगलवार को पूरे दिन भोले

विज्ञापन
नाम की ही धूम रही। भोले भंडारी की आराधना को लेकर जहां एक ओर शिवालय सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं से पटे रहे, वहीं कई संगठनों द्वारा भी शिवरात्रि को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महाशिवरात्रि को जिले भर के भोले मंदिरों में भगवान शिव की एक झलक पाने को शिव मंदिरों में श्रद्धालुआें का आना जाना देर शाम तक लगा रहा। शिवरात्रि पर भगवान शंकर की झलक पाने को श्रद्धालु दूर दराज से आकर लंबी कतारों में लगकर बारी का घंटों इंतजार करते रहे।

शहर के प्रमुख मंदिरों सकाहा मंदिर, सुनासीर नाथ मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, बाबा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, तुरंत नाथ मंदिर, शिव बोले मंदिर आदि में सुबह से लेकर देर शाम श्रद्धालु कतार में भक्त नजर आते रहे। पंडितों ने पूजन आदि के दौरान कहा कि शिव व शंकर में अंतर है शिव तो निराकार परमात्मा ज्योति बिंदु स्वरूप हैं।

जो इस सृष्टि के रचयिता, बीज स्वरूप है और शंकर देवता है, इसलिए भगवान शंकर को सदैव ध्यानमग्न दिखाया जाता है, जबकि शिव जी को शिवलिंग रूप में याद करते हैं। उधर, भगवान शिव के पर्व पर यदि कोई भक्त पूरे भूखों को भोजन कराता है या फिर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच भोले के प्रसाद का वितरण करता है, तो शास्त्रों में भी कहा गया कि उसे आजीवन कभी अन्न की कमी नहीं होगी।

कुछ ऐसा ही सोचकर जिले भर में मंगलवार को जिले भर में जगह-जगह पर भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें कतारों में लगकर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते दिखे। घंटाघर रोड पर बस स्टैंड पर शंभू द्विवेदी, मदन पांडे, सरोज मिश्रा, सौरभ गुप्ता, मुदित आर्यन बाजपेई, पुनीत बाजपेई, रवि आदि ने भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।

शास्त्री उमाकांत अवस्थी का कहना है कि भगवान शिव की कृपा के बारे में कुछ ऐसा ही कहना है। उनक ा कहना है कि भोले भंडारी अपने भक्तों को कभी भी निराश नहीं करते। कहा कि वह हमेशा उनकी मनोकामना को पूरी करने में तत्पर रहते हैं, बशर्ते भक्त भी हृदय से उनका पूजन अर्चन करता हो।

उधर, जिला अस्पताल चौराहा स्थित मौनी बाबा मंदिर पर महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। यह मंदिर सबसे प्राचीन व श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। महाशिवरात्रि को सुबह से ही शिवालय में भक्तों की भीड़ दिखाई देने लगी। पुजारी हरिओम पांडे द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया तथा दिन भर भजन श्रद्धालुओं द्वारा पेश किया गया।

इस मौके पर योेगेश्वर नाथ पांडेय, राजेंद्र पांडेय, लवकु श पांडेय, राममोहन श्रीवास्तव, राममुरारी पांडेय, राजू गुप्ता, राकेश तिवारी, सलिल दीक्षित, राजेश्वर नाथ अवस्थी, श्यामलाल, श्रीकृष्ण आदि मौजूद थे। उधर, मल्लावां में महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ भगवान शिव की पूजा को लग गई।

भक्तों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया और कल्याण की कामना की। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे व सीओ विजय त्रिपाठी भी शिव दरबार पहुंचे और शिव का पूजन अर्चन किया।

इस मौके पर उनके साथ कोतवाल श्याम बहादुर सिंह आदि भी मौजूद थे। उधर, नर्मदा धार्मिक स्थल स्थित टेडे़श्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ भगवान शिव के अभिषेक को लगने लगी। सभी ने बारी बारी से भगवान शिव की पूजा अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed