{"_id":"3beccbea0da00730bc7d18b1d1125678","slug":"jam-ladder-dredge-broke-the-bilbila-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से बिलबिला उठे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से बिलबिला उठे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की व्यस्त रहने वाली दो सड़कों पर सोमवार को जाम
विज्ञापन
लगने से लोग तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी में बिलबिला उठे। वाहन चालकों की
जल्दबाजी की होड़ में लगे जाम में फंसे लोग व्यवस्थाओं को कोसते रहे। लगभग
20 मिनट तक लगे रहे जाम से लोग पसीना-पसीना हो गए। काफी मशक्कत के बाद जब
जाम खुला तो लोगाें ने राहत की सांस ली।
पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे के करीब घंटाघर रोड पर जल्दबाजी की होड़ में दो वाहनों के आमने सामने होने तथा ओवरटेक कर रहे एक वाहन के बीच में आने से जाम लग गया। अभी यहां से जाम कुछ आगे खिसक पाता कि थोड़ी ही दूरी पर सड़क पर एक बस के कारण वाहनाें का जाम जस का तस रह गया।
इस दौरान सड़क के दोनाें ओर रिक्शा आदि की कतारें लग गई। यह देखकर कर साइकिल सवार तथा बाइक सवार थोड़ा इधर-उधर होकर निकलने का प्रयास करने लगे, तो जाम की समस्या और गहरा गई। इससे परेशान लोग तेज धूप में पसीना-पसीना होने के साथ ही बिलबिला उठे।
किसी तरह से वाहनाें को आगे पीछे कराया गया जिसके बाद बड़ी मुश्किल से जाम खुल सका और तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, मध्याह्न सवा बारह बजे के करीब अस्पताल चौराहे के पास जाम लग गया, जिससे वहां भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अस्पताल चौराहे पर जाम की समस्या आम हो चुकी है। इस चौराहे से होकर जाने वाले मार्गों की सड़कों पर वाहनों के अड्डों और दुकानों का अतिक्रमण है, जिससे जाम लगता रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर बेखबर बने हुए हैं।