फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jajupara bullets were running in the election rivalry

जाजूपारा में चुनावी रंजिश में गोलियां चलीं

Wed, 02 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Wed, 02 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jajupara bullets were running in the election rivalry

विज्ञापन

पिहानी (हरदोई)। जाजूपारा गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलियां और्र इंट-पत्थर चले। मारपीट के दौरान दोनों ओर से कई लोग चुटहिल हो गए। इस मामले में पुलिस ने निवर्तमान प्रधान हनीफ खां समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दोनों ओर के चार-चार के खिलाफ मारपीट, गाल गलौज के मामले दर्ज कर लिए गए हैं। सीओ जितेंद्र गिरि ने दोनों पक्ष से पूछताछ की है।

जाजूपारा गांव में निवर्तमान मंगलवार को दूसरे चरण के तहत मतदान मेें निवर्तमान प्रधान हनीफ खां की पत्नी खुर्शीदा व और सबील की पत्नी सलमा चुनाव लड़ी थीं। इन्हीं तीनों के बीच चुनाव को लेकर रंजिश हो गई। बताया जाता है कि मतदान के दिन शाम को ही दोनों पक्षों में तकरार हो गई थी। सुबह यही तकरार खूनी संघर्ष में बदल गई। बताया जाता है कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन


गाली गलौज के बाद दोनों ओर से गोलियां और ईंट पत्थर भी चले। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं लेकिर्न इंट-पत्थर लगने और मारपीट से दोनों ओर से कई को चोटें आईं हैं। इस पूरे मामले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निवर्तमान ग्राम प्रधान हनीफ खां समेत तीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस को सईदा पत्नी जमील अहमद प्रधान समेत उनके पक्ष के लोगोें पर पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जाहिरा पत्नी रियायतुल्लाह ने चुनावी रंजिश का आरोप लगाते हुए मौजूदा प्रधान पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने शफी अहमद पुत्र कुदरत की तहरीर पर मतलूब, मंसूर व घस्सू  पुत्रगण रऊफ व हिदायतुल्लाह पुत्र अज्ञात के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष के मंसूर पुत्र रऊफ की तहरीर पर आरोपी आसिफ व जलीस पुत्रगण रियायतुल्लाह, शफीउल्लाह पुत्र हफीजुल्ला व जमील पुत्र कुदरत के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


गांव में गोलीकांड को लेकर सनसनी है और दिन भर अफवाहों का दौर जारी रहा। बताया जाता है कि इस बार चाक चौबंद व्यवस्था के बीच निष्पक्ष मतदान का होना कुछ प्रत्याशियों का अखर गया जिसके नतीजे में वह लोग मतदान बाद ऐसे लोगों पर दबाव बना रहे हैं जिन्होंने उनके पक्ष में मतदान नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed