{"_id":"60d620ee76dd1e132e0f66ee","slug":"jagatguru-swami-yatindranand-giri-big-statement-regarding-religious-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतींद्रानंद गिरि का बड़ा बयान: धर्मांतरण रोकने के लिए मदरसों में हो तालाबंदी, देश को नए संविधान की भी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतींद्रानंद गिरि का बड़ा बयान: धर्मांतरण रोकने के लिए मदरसों में हो तालाबंदी, देश को नए संविधान की भी जरूरत
Sat, 26 Jun 2021 12:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:03 AM IST
सार
यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि मदरसों मेें शिक्षा देने वाले मौलवियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
जगतगुरु स्वामी यतींद्रानंद गिरि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगतगुरु स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण एक अभिशाप के रूप में पनप रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए देश के सभी मदरसों में तालाबंदी करनी चाहिए। यदि मदरसों को चलाना ही है तो उन्हें सरकारी तंत्र के नियमों के अधीन रखा जाए।
बाल विद्या भवन में शुक्रवार को वार्ता के दौरान श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर जीवनदीप पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि मदरसों मेें शिक्षा देने वाले मौलवियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।
कहा कि केंद्र सरकार नया संसद भवन निर्माण कराने जा रही है। नए संसद भवन के साथ सनातन हिंदू संस्कृति के अनुरूप देश को नए संविधान की भी आवश्यकता है। इस मौके पर विहिप प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष कीर्ति सिंह, प्रांत संगठन मंत्री महेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरदोई की सड़कें गोवंशों के लिए ही बनी हैं
स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि कई जिले देखे पर इस जनपद की स्थिति देखकर दंग हूं। सड़क पर घूमते अन्ना पशुओं पर उन्होंने कहा कि क्या यहां की सड़कें सिर्फ गोवंशों के लिए बनी हैं। योगी सरकार द्वारा इस मद में दी गई धनराशि आखिर कहां गई।