फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Invalid slater house seah in Shahabad

शाहाबाद में अवैध स्लाटर हाउस सीज

Wed, 22 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Wed, 22 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Invalid slater house seah in Shahabad
प्रतीकात्मक

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अवैध स्लाटर हाउस को जिला प्रशासन ने देर शाम सीज कर दिया। इस कार्रवाई से कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई. उधर, पिहानी नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रुप से चल रहीं मीट की दुकानों को बंद करने के आदेश अधिशाषी अधिकारी ने दिए।

विज्ञापन


सूबे में अवैध स्लाटर हाउसों पर हुई कार्रवाई के बाद शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात 9:30 बजे तहसीलदार दिग्विजय सिंह,,सीवीओ डा.जेएन पांडे कोतवाल विनोद कुमार सिंह फोर्स के साथ नगर में चल रहे स्लाटर हाउस पर पहुंचे और स्लाटर हाउस के संचालक से कागजात मांगे लेकिन संचालक कागजात नहीं दिखा सका। इस पर अफसरों ने स्लाटर हाउस सीज कर दिया।
विज्ञापन


उधर, पिहानी स्थित नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पीएन दीक्षित ने नगर क्षेत्र में ऐसी समस्त मीट दुकानें बंद करने के आदेश दिए हैं जो अवैध रूप से संचालित हों। पालिका से सार्वजनिक की गई सूचना में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार समस्त अवैध मीट विक्रेता अवैध रूप से मांस काटना एवं विक्रय करना तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि संडीला में दो बूचड़खाने संचालित हो रहे हैं। जिनके पास लाइसेंस है। बूचड़खानों को बंद करने के संबंधी आदेश अभी उन्हें नहीं मिला है। यदि आदेश मिलते हैं तो नियमानुसार उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed