फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Intoxicating powder sprinkled on sleeping people, jewelry worth four and a half lakhs

Hardoi News: सोते लोगों पर छिड़का नशीला पाउडर, साढ़े चार लाख के जेवर पार

Tue, 25 Jul 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Intoxicating powder sprinkled on sleeping people, jewelry worth four and a half lakhs
बघौली। थाना क्षेत्र बेहटा मुर्तजा बक्श में चोरों ने घर में सो रहे लोगों पर नशीला पाउडर छिड़क दिया। इसके बाद मकान से लगभग साढ़े चार लाख रुपये के जेवर और 58 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

बेहटामुर्तजा बक्श निवासी राजेश्वर पैरों से निशक्त है। वह गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। रविवार की रात वह परिजनों के साथ घर में सो रहा था। रात में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने सो रहे लोगों पर नशीला पाउडर छिड़क दिया। इसके बाद तीन कमरों के ताले तोड़े, 58 हजार रुपये, मंगलसू़त्र, दो अंगूठी, बिछुआ समेत डेढ़ लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। इसी कमरे में रखा राजेश्वर की पुत्री खुशबू का सोने का गले का हार, मंगलसूत्र, कानो के झाले, मांगबेंदी और बेहसार समेत लगभग तीन लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब होश आया, तो घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed