फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Intoxicating powder sprinkled on sleeping people, jewelry worth four and a half lakhs

Hardoi News: नहीं घटा गंगा का जलस्तर, नाव से आवागमन

Tue, 25 Jul 2023 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Intoxicating powder sprinkled on sleeping people, jewelry worth four and a half lakhs
हरदोई। गंगा नदी के पानी सोमवार को तीसरे दिन न तो वृद्धि और न ही कमी आई। पानी खतरे के निशान 135.10 मीटर से 15 सेमी. ऊपर 137.25 मीटर पर बना हुआ है। रामगंगा नदी के पानी में 10 सेमी. और गर्रा के पानी में 15 सेमी. की कमी आई है। गंगा नदी के पानी में कमी न आने से बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की मुसीबतें भी कम नहीं हुईं हैं। गंगा की कटरी के गांवों के लोगों को घरों में पानी भरा होने से छतों पर रहकर काम निपटाना पड़ रहा है। आवागमन के लिए नाव का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने से नदियों के पानी उतार-चढ़ाव जारी है। गंगा और रामगंगा नदी में बैराजों से 2.75 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें से गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 85,403, बिजनौर बैराज से 65,807 और नरौरा बैराज से 1,14,809 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी में खो बैराज से 7753, हरेबली बैराज से 725 और रामनगर बैराज से 745 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी के पानी में 10 सेमी. की कमी आई और पानी 135.35 मीटर और गर्रा के पानी में 15 सेमी. की कमी आई है और पानी 144.65 मीटर पर आ गया है।
विज्ञापन

गंगा नदी के पानी में कोई बदलाव न होने से तहसील बिलग्राम कि गंगा के किनारे के चिरंजूपुरवा, मक्कूपुरवा आदि गांवों के घरों व झोपड़ियों में पानी भरा हुआ है, जबकि नोखेपुरवा, म्योरा आदि गांवों के किनारे तक पानी भरा है। सवायजपुर क्षेत्र के गांवों में भी खेतों में पानी घुसने लगा है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि बिलग्राम व सवायजपुर एसडीएम से कहा गया है कि वह नदियों के किनारे के गांवों पर विशेष नजर रखें। रेड जोन में चिह्नित 21 गांवों में विशेष जांच शिविर लगवाए जा रहे हैं। किसी तहसील से कोई अप्रिय जानकारी नहीं मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed