फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   inter me shiv pratap top

हाईस्कूल 82.16 तो 77.81 फीसदी रहा इंटर का रिजल्ट

Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
inter me shiv pratap top
फोटो- 57- इंटर में टॉप करने वाले शिवप्रताप को मिठाई खिलाते पिता मान सिंह व मां मिथिलेश कुमारी। संवा? - फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में जिले में हाईस्कूल में 82.16 और इंटरमीडिएट में 77.81 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में तीन छात्रों अनिकेत, मो. साकिब और शिवांक ने 93 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से जनपद टॉप किया है। जबकि इंटर में शिवप्रताप सिंह ने 89 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
विज्ञापन

मल्लावां के ईश्वरपुर सांई स्थित एसडीएलवीएसआईसी के हाईस्कूल के छात्र अनिकेत कुमार, मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कालेज के मो. साकिब अली और इसी विद्यालय के ही शिवांक दीक्षित के जिला टॉप करने पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी। वहीं 92.33 फीसदी अंक के साथ एसडीएलवीएसआईसी ईश्वरपुर सांई के आकाश वर्मा, केहरी इंटर कालेज तेंदुआ मल्लावां के अर्पित पटेल व मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कालेज के सचिन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह एसडीएलवीएसआईसी ईश्वरपुर सांई के शिवम दीक्षित, मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कालेज के आयुष पटेल और नावेद आरिफ अंसारी ने 91.83 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की परीक्षा में एसडीएलवीएसआईसी के विद्यार्थी शिवप्रताप सिंह ने 89 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। हरदोई के महोलिया शिवपार स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अर्पित वाजपेयी व एसडीएलवीएसआईसी ईश्वरपुर सांई मल्लावां की श्रद्धा ने 88.20 अंक प्राप्त कर जनपद में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र शशांक वाजपेयी, एसडीएलवीएसआईसी ईश्वरपुर सांई के छात्र सौरभ कुमार ने 86.40 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। डीआईओएस ने बताया कि जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 45539 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 41465 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 32265 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 51448 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। 45425 ने परीक्षा दी थी और 37567 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed