{"_id":"010c2d757ce9624e08a6572a840b8c03","slug":"inspect-the-new-survey-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण को नया सर्वे प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण को नया सर्वे प्रपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पोषण मिशन ने गोद लिए गांवों में अब निरीक्षण
विज्ञापन
करने को नया सर्वे प्रपत्र जारी किया है। सर्वे प्रपत्र के अनुसार ही
निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के संबंध में गुरुवार को विकास भवन में बैठक हुई।
जिला स्तरीय अफसरों की बैठक में सीडीओ ने उन्हें सप्ताह में दो दिन गांव
जाने और स्वास्थ्य विभाग को भी महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच के निर्देश
दिए।
विकास भवन में राज्य पोषण मिशन से गोद लिए गांवों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी विजय गुप्ता ने की। बैठक में सीडीओ ने अफसरों द्वारा गांव में किए जा रहे कार्याें की जानकारी ली, जबकि राज्य पोषण मिशन द्वारा गांवों में निरीक्षण के बाबत नई सर्वे प्रपत्र जारी किया गया है, जिसके अनुसार ही सूचना अब दी जाएगी।
नए सर्वे प्रपत्र में बाल विकास विभाग के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग व पंचायत राज विभाग के कार्याें की जानकारी मांगी गई। जिसको लेकर ही सीडीओ ने अफसरों को बताया कि वह गांव में निरीक्षण मांगी गई सूचनाएं सही भरकर दें। साथ ही गांव में जाने के दौरान बच्चों के अभिभावक व गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करें।
बताया कि अफसर गांव में जाने पर महिलाओं व अभिभावकों को बताएं कि वह अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही साफ सफाई रखें। कहा कि यदि अफसर सप्ताह में दो दिन गांव जाकर दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें तो कुपोषण को काफी हद तक रोका जा सकता है।
शौचालयों का प्रयोग करने को जागरूक करने के साथ ही साफ सफाई रखने की जानकारी देने की बात कही। सीडीओ ने सीएमओ डा. वीके गुप्ता को एएनएम व आशा के माध्यम से महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाल स्वास्थ्य पोषण दिवस के आयोजन पर पोषाहार बांटने व टीकाकरण पर भी जोर दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने सर्वे प्रपत्र में मांगी गई सूचनाओं को प्रत्येक निरीक्षण के बाद देने की बात कही। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी भास्कर दत्त पांडेय, जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव, युवा कल्याण अधिकारी पीएल शर्मा सहित अन्य अफसर और सीडीपीओ मौजूद रहीं।