फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   inleegal occupation of villagers protesting removal

अवैध कब्जे हटाने को ग्रामीणों की नारेबाजी

Wed, 07 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 07 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
inleegal occupation of villagers protesting removal

श्मशान भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा बताकर ग्राम

विज्ञापन
झबरापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील सदर में नारेबाजी की और ज्ञापन डीएम को सौंपकर शमशान की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई न हुई तो ग्रामीण धरने पर बैठने को विवश होंगे।

तहसील दिवस के दौरान डीएम तक अपनी बात पहुंचाने को के लिए रदोई देहात के ग्राम झबरापुर के शैलेंद्र कुमार, श्रीपाल सहित कई ग्रामीणों ने नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पूर्वजों के समय से झबरापुर गांव के पूरब में बने श्मशान में दिवंगत लोगों का अंतिम संस्कार अपने अपने धर्म रिवाजों के अनुसार किया जाता रहा है।

अभी तक उनके गांव के दिवंगत लोगों के अंतिम संस्कार यहां होते रहे हैं, पर अब कुछ लोगों द्वारा वहां की भूमि पर कब्जा बताकर उनको अंतिम संस्कार वहां करने से मना किया जाता है। उलाहना देने पर उन लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इससे अजीबोगरीब स्थित पैदा हो गई कि आखिर वह अपने दिवंगत लोगों की रूह शांति को ले जाएं तो कहां ले जाएं।

इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की तथा एक ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर उनसे न्याय दिलाते हुए श्मशान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने मांगों को सुनकर उसकी जांच कराकर निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर राम सिंह, केशवराम, नन्हे लाल, अनिल, रामनरेश, रामनारायन, गोकरन, सूरज, तिलकराम, शंकर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed