फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   injured in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में युवक घायल, दो पर रिपोर्ट

Fri, 26 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
injured in Harsh firing

हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र में तिलकोत्सव के दौरान बुधवार की रात हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाएं जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लड़के के पिता समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष बोले हर्ष फायरिंग नहीं तमंचे की छीना झपटी में गोली चल गई थी जिससे युवक घायल हो गया। लेकिन लड़के के पिता और अन्य को हिरासत में लेने का जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के चौसार निवासी शिवकुमार मिश्र के पुत्र करुणेश कुमार मिश्र का बुधवार को तिलकोत्सव समारोह था। कार्यक्रम के दौरान तिलक लेकर आने वालों की देरी होने पर भोजन शुरू हो गया था। इसी दौरान गांव के लोग समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहे थे। हर्ष फायरिंग के दौरान गांव निवासी राम जी मिश्र (25) को गोली लग गई। आनन फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। तिलक लेकर आने वाले लड़की के पक्ष के लोग समान देकर रस्म अदायगी कर चले गए। घटना के संबंध में पुलिस ने गांव निवासी राधेश्याम पाठक और छोटे मिश्र के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में कार्यक्रम के आयोजक करुणेेंद्र के पिता और गांव के एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष अरवल रनवीर सिंह ने बताया कि समारोह में हर्ष फायरिंग नहीं हो रही थी। कुछ लोग आपस में तमंचा की छीना झपटी कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई। इससे युवक घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed