फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Indira Gandhi was the example of sacrifice

त्याग और बलिदान की मिसाल थी इंदिरा गांधी

Sun, 01 Nov 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई Updated Sun, 01 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi was the example of sacrifice

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर शनिवार को राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं तिकुनिया पार्क पर सद्भावना बैठक में उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। कहा कि हम सभी को इन विभूतियों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

विज्ञापन


 
नघेटा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि वह त्याग और बलिदान की एक जीती जागती मिसाल थी। उन्होंने देश के लिए अपने खून का आखिरी कतरा तक न्योछावर कर दिया था।
विज्ञापन



पार्टी प्रवक्ता महासचिव डा. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वह एक उनकी कार्यप्रणाली की गूंज अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक रही।

 
उपाध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने कहा कि स्व. इंद्रिरा गांधी ने देश का मान सम्मान बढ़ाया और देश की खातिर अपनी जान दे दी। उपाध्यक्ष गुफरान कौसर ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने महिलाओं का मान बढ़ाया और महिला अधिकारों की लड़ाई अंतिम क्षण तक लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महासचिव डा. श्याम शुक्ल ने कहा कि उन्होंने सर्वधर्म संप्रदाय और भाई चारे को सदैव बढ़ाया। समाज में समरसता की बात कही। इस मौके पर सत्यबोध प्रकाश, राम गोपाल दीक्षित, राम गोपाल वर्मा, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, विदुर त्रिवेदी, शशिकांत तिवारी, सोनू सिंह, पीपी वर्मा, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

 
इसी क्रम में तिकुनिया पार्क में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से आयोजित सद्भावना बैठक में शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने कहा कि आज दो महान हस्तियों से जुड़ा है। दोनों हस्तियों ने देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज उसी एकता अखंडता को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है।



 
जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा डाक टिकट पर भारत रत्न इंद्रिरा गांधी का फोटो हटाना निंदनीय है। इस प्रकार से बदले की भावना से विपक्षी दल पर कार्य करना अनुचित है। बैठक में पीसीसी सदस्य प्रमोद चंदेल, आशीष सिंह, रामगोपाल दीक्षित, ओमेंद्र वर्मा, अरविंद सिंह, प्रमोद कश्यप, प्रशांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed