फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " India will dream of the martyrs '

‘शहीदों के सपनों का भारत बनाएंगे’

Tue, 24 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
" India will dream of the martyrs '

शहीद दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू

विज्ञापन
की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शहीदों के बलिदान को याद कर देश की स्वतंत्रता और एकता को कायम रखने की शपथ ग्रहण की।

शिव विश्व कल्याण संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 84वें शहीद दिवस पर शहीद उद्यान में भारत माता के जयघोष के साथ भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष शिव सेवक गुप्ता ने कहा कि देश का युवा और छात्र मां भारती की रक्षा को मरने को भी तैयार है।

क्रांतिवीर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू ने मां भारती को अंग्रेजी बेड़ियों से मुक्त कराने को सशस्त्र क्रांति एवं इंकलाब का आगाज किया। इस मौके पर राम बहोरन मिश्रा, रामबहादुर सिंह, देवेश मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, श्याम मोहन गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रियम अवस्थी, विमलेश कुमार, अजय दीक्षित,सुभाष बाबू मिश्रा और अरुणेश मिश्रा मौजूद थे।

पतंजलि योग समिति ने शहीद उद्यान में निशुल्क योग विज्ञान शिविर लगाकर लोगों को योग के गुर सिखाए। इस मौके पर आचार्य हरिवंश, हरगोविंद, आरएसडी द्विवेदी, दिलीप गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, कमल वर्मा, विनीता पांडेय, महासिंह, नीता चुतर्वेदी, श्याम सुंदर मिश्रा, वंदना द्विवेदी आदि मौजूद थे।

उधर, समवेत सेना समिति एवं इंडियन एकेडमी ने भगत सिंह की पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने भगत सिंह का जीवन परिचय बताते हुए शहीदों के आदर्श ग्रहण करने की बात कही। इस मौके पर शुभ्रा बाजपेयी, अशोक बाजपेयी, श्याम किशोर मिश्र, बृजेश मिश्रा, आयुष आदि मौजूद थे।

इधर, आर्य समाज श्रद्धानंद नगर ने शहीद दिवस मनाते हुए हवन करके विश्व कल्याण की भावना से आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य सत्यवीर प्रकाश आर्य, संतकुमार आर्य, बुद्धदेव आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, युगल किशोर त्रिपाठी, प्रज्ञा आर्या, ऋतंभरा, शिव कुमार आर्य, अमर सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, सेमरा चौराहा स्थित राहुल सांकृत्यायन एवं भगत सिंह श्रमिक विद्यालय पर बलिदान दिवस पर सांस्कृतिक व व्यंगात्मक नाटकों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अभिनय कर वर्तमान में जाति व्यवस्था, भ्र्रष्ट राजनीति व अंधविश्वास पर नाटक किए।

प्रधानाध्यापक निर्भीक कुशवाहा व कुलदीप कुशवाहा ने भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की फांसी का वर्णन किया। इस मौके पर नत्थूलाल कुशवाहा, राम नारायण कुशवाहा, रामनरेश राठौर, गीता देवी, प्रतिभा कुशवाहा आदि मौजूद थे। उधर, संडीला में पीस पार्टी के पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर अनूप त्रिपाठी, अध्यक्ष मोहम्मद हसनैन, रितेश शर्मा, गोपी, रिजवान खंा अदि मौजूद थे। इधर, विद्यार्थी परिषद ने शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर आलोक कुमार, जिला संयोजक अंशु़मान मिश्र, अमन कुमार, रामचंद्र यादव, अखिलेश त्रिपाठी, अजय दीक्षित, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद थे।

उधर, हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शहीद उद्यान पहुंचकर  शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अखिलेश सिंह, ऋषि सैनी, अभिषेक चंदेल, गिरिराज यादव, राजेश अस्थाना, राजीव खरे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed