फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Incident at Dead End, including two brothers, killing three

अंधे मोड़ पर हादसा, दो भाइयों समेत तीन की मौत

Sat, 11 Feb 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 11 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Incident at Dead End, including two brothers, killing three
पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते मृतकों के परिजन और रिश्तेदार। - फोटो : amarujala

हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के दुलारपुर अंधा मोड़ पर तेज रफ्तार कार डीसीएम से टकरा गई। इस हादसे में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे का शिकार लोग सहिजना चंदरखीपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे।

विज्ञापन


बघौली बाजार निवासी रामकुमार गुप्ता अनाज खरीदने और बेचने का काम करते हैं। विनय गुप्ता (35), अनूप (28), प्रवीण उर्फ पिंकू (26), पवन सहित उनके पांच बेटे थे। विनय के दोस्त आशीष पुत्र राजेश निवासी सहिजना चंदरखीपुर थाना लोनार का शुक्रवार को तिलक था। विनय कार किराए पर लेकर तिलक समारोह में गया था। साथ में छोटे भाई अनूप, प्रवीण के साथ दोस्त गोपाल (25) पुत्र गया प्रसाद निवासी तेरवा गांव भी थे। कार सांडी थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरवा गांव निवासी अमन मिश्रा (25) पुत्र रमेश चला रहा था।
विज्ञापन

 
रात करीब एक बजे ये लोग घर लौट रहे थे। हरदोई सवायजपुर रोड स्थित दुलारपुर अंधा मोड़ पर तेज रफ्तार कार डीसीएम से टकरा गई। हादसा देख दुलारपुर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनय, अनूप और कार चालक अमन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोपाल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया। प्रवीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed