फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the Saraf robbery case, the IG inspected the scene and took information from the victims.

Hardoi News: सराफ लूटकांड में आईजी ने घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से ली जानकारी

Sat, 04 Apr 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
In the Saraf robbery case, the IG inspected the scene and took information from the victims.
टड़ियावां। थाना क्षेत्र में गोपामऊ मार्ग पर पिता पुत्र से शुक्रवार देर शाम हुई लूट के मामले में आईजी किरण एस ने शनिवार को घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही लूट के शिकार हुए पिता पुत्र से भी जानकारी ली। घटना का खुलासा करने के लिए लगी छह टीमों में से एक को कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन यह सुराग बहुत मजबूत नहीं हैं।
विज्ञापन

गोपामऊ नगर के रहने वाले सर्वेश कुमार रस्तोगी की ज्वैलरी शॉप टड़ियावां में है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से अपने बेटे गौरव रस्तोगी के साथ गोपामऊ जा रहे थे। इसी दौरान गोपामऊ टड़ियावां मार्ग पर बाजारपुरवा के पास दो बाइक से आए चार लोगों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान सर्वेश के सिर पर तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। बाइक की डिग्गी में रखे रुपये और जेवरों से भरा बैग लूटकर बदमाश भाग निकले थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर डेढ़ लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर लूटे जाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। शनिवार दोपहर आईजी किरण एस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही गौरव रस्तोगी से घटना के बारे में जानकारी ली। खुलासे के लिए गठित छह टीमों की जांच के बारे में एसपी अशोक कुमार मीणा से विमर्श किया। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ संडीला संतोष सिंह, शहर कोतवाल संजय त्यागी, अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ठेनुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तो घटना को अंजाम देकर सीतापुर भाग गए लुटेरे
पुलिस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक पर सवार लोग टड़ियावां की तरफ मुड़ गए थे। यहां से सीतापुर जनपद के पि सावां थाना क्षेत्र के गांवों में जाने के कई आसान रास्ते हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि घटना में शामिल एक बाइक बिना नंबर की थी, जबकि दूसरी बाइक के नंबर बेहद छोटे लिखे हुए थे। अब तक पपुलिस को जो जानकारी मिली है, उससे यही लग रहा है कि घटना को अंजाम देकर लुटेरे सीतापुर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed