{"_id":"52ffcc17876c7a25c35d53a46629fbcb","slug":"in-the-old-enmity-dbangon-beaten-by-a-referee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दबंगों ने पीटा, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में दबंगों ने पीटा, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली थाना क्षेत्र में बीएसनएल ब्राडबैंड की फोर जी की लाइन डालने वाले ठेकेदार और चालक को दबंगों ने जमकर पीटा और उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ठेकेदार ने पांच लाख रुपये भी लूट लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
बघौली थाना क्षेत्र के सारीपुर हीरालाल निवासी सोनू (32) पुत्रा प्रमोद कुमार बीएसएनएल फोर जी की ग्राउंड लाइन बिछाने का काम करता है। शनिवार की दोपहर फार्म के जिले के प्रभारी मेरठ निवासी मोहित गुर्जर के साथ वह चालक शत्रु (28) पुत्र श्री कृष्ण निवासी सारीपुर हीरालाल को लेकर गांव गया था। जहां पर उसको काम कर रहे कर्मचारियों को भुगतान करना था। वह लोग गांव पहुंचे थे। तभी गांव के कुछ दबंग लोगों ने उन्हेें घेर लिया और उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगा दी। इसके बाद उन लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
इससे शत्रु और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने पहुंच कर उनको बचाया और घायलों केा जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर शत्रु की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के विषय में गाड़ी मालिक कौशल कुमार ने बताया कि उक्त लोगों से सोनू का विवाद चल रहा था। उसी के चलते उन लोगों ने हमला बोल दिया और पांच लाख रुपये जो भुगतान के लिए मोहित ले गए थे। वह भी लूट लिया और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बघौली जावेद अहमद ने बताया कि वह शहर में है। मामले की जानकारी नही है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।