{"_id":"591368044f1c1b0f2685096f","slug":"in-the-house-discord-the-young-man-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":" घरेलू कलह में युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में युवक ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 11 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : प्रतिकात्मक
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के अलियापुर में मंगलवार को घरेलू कलह के चलते वृद्ध ने जहर खाकर जान दे दी। वह खेत में बेहोशी की हालत में मिला था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के अलियापुर निवासी जयराम (70) का मंगलवार को घरेलू कलह को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर दोपहर करीब एक बजे वह खेतों की तरफ चला गया था। जहां पर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
करीब पांच बजे खेतों की तरफ मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने परिजनो से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मृतक के बेटे मानसिंह ने किसी आरोप से इनकार किया है। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।