फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In some places electricity is available for six hours, in some places it is seven hours, in Pratap Nagar the transformer is blown for two days

Hardoi News: कहीं छह तो, कहीं सात घंटे मिल रही बिजली, प्रतापनगर में दो दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर

Tue, 12 Sep 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
In some places electricity is available for six hours, in some places it is seven hours, in Pratap Nagar the transformer is blown for two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेनीगंज/पाली/ पिहानी/भरावन/टड़ियावां। बारिश और समय से लोकल फाल्ट ठीक न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं छह तो, कहीं सात घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। प्रतापनगर चौराहा पर दो दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है और इससे जुड़े उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाली कस्बा में ट्रांसफार्मर फुंकने से 40 घंटा तक 100 घरों की बिजली गुल रही। पिहानी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पोल में करंट आने भैंस मर गई।
ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सब स्टेशन पर काम देख रहे कर्मचारियों की मनमानी का शिकार हो गई है। अव्वल तो फोन नहीं उठाते हैं और फोन रिसीव कर भी लिया तो, लोकल फाल्ट समय से ठीक न किए जाने से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाती है। बेनीगंज उपकेंद्र से जुड़े प्रतापनगर चौराहा पर दो दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अवर अभियंता फोन ही रिसीव नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा पाली में थाने के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह चार बजे फुंक गया था। ट्रांसफार्मर से सौ घरों को आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की शाम पांच बजे दूसरा ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद रात आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।यह ट्रांसफार्मर बीस दिन में ही जल गया। भरावन क्षेत्र के अतरौली आदि में बारिश में लोकल फाल्ट व कटौती के चलते छह घंटा ही विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रांजल श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को अतरौली फीडर पर काम कराया गया है। टड़ियावां क्षेत्र में इटौली व हरिहरपुर विद्युत उपकेंद्र जुड़े उपभोक्ताओं को 24 घंटे में करीब 10 घंटे ही रुक-रुककर बिजली सप्लाई की जाती है। इससे करीब 200 गांव में 30 हजार से अधिक लोग बिजली की कटौती से प्रभावित हो रहे हैं। बावन कस्बा व क्षेत्र में पिछले 24 घंटा में करीब सात घंटा ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है।
-------------
मनमानी जगह रखा ट्रांसफार्मर, करंट से भैंस मरी
पिहानी। क्षेत्र के कोटरा गांव में तालाब किनारे रखे ट्रांसफर के पोल में करंट आने से भैंस मर गई। लोगों ने बताया कि तलाब किनारे रखे ट्रांसफार्मर को दूसरे स्थान पर लगवाए जाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन विभागीय कर्मियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। सिर्फ आश्वासन ही दे देते हैं।

मंगलवार की शाम गांव के छोटेलाल की भैंस की पोल में उतर रहे करंट की चपेट में मौत हो गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर विद्युत कर्मियों के प्रति रोष है। गांव के राघवेंद्र, रिंकू, हरीशचंद व छोटेलाल आदि लोगों ने ट्रांसफार्मर दूसरे स्थान पर लगावाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed