{"_id":"6161c2d68ebc3e2eed12abd6","slug":"in-road-accident-vaidya-killed-hardoi-news-knp657312270","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार वैद्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार वैद्य की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहाबाद कस्बा के निकट शाहजहांपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वैद्य की मौत हो गई।
शाहजहांपुर के ग्राम निगोही के सोनपाल ( 40) वैद्य थे। शनिवार शाम वह शाहाबाद से मरीज देखकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर हरियाली बाजार के निकट डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। सोनपाल को सीएचसी भर्ती कराया, परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के भतीजे हरिवंश ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी रूबी सिंह, दो बेटे व तीन बेटियां हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।