Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In-laws cut off electricity and water supply

Hardoi News: ससुरालीजन बिजली-पानी की आपूर्ति काट दिए, गर्भवती होने पर मारपीट करते

Fri, 20 Nov 2026 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
In-laws cut off electricity and water supply
फोटो-10- जिला पंचायत सभागार में जन सुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह। संवाद
हरदोई। दान-दहेज दिए जाने के बाद भी ससुरालीजन हमें और हमारी बेटी को चैन से जीने नहीं दे रहे। ससुरालीजन बिजली और पानी की आपूर्ति काट देते हैं। वहीं एक अन्य विवाहिता ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ससुरालीजन पति की दूसरी शादी करने के उद्देश्य हमें प्रताड़ित करते हैं। गर्भवती होने पर मारपीट करते हैं इससे गर्भ गिर गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह को पीड़ित महिलाओं ने अपना दर्द बताया और शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य शुक्रवार को जिले में आईं। उन्होंने डीएम राहुल पांडेय और एसपी एके मीणा से मुलाकात की। महिला उत्पीड़न की घटनाओं और कार्रवाई पर चर्चा की। जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। नाश्ता और भोजन आदि की जानकारी ली। वहीं जिला पंचायत में महिला जनसुनवाई में से 20 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

शाहाबाद क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ससुरालीजनों के बिजली और पानी आपूर्ति काट देने से दिक्कतें होती हैं। छह वर्षीय पुत्री की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं गोपामऊ क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि ससुरालीजन पति की दूसरी शादी करने के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। माल-जेवर भी छीन लिया है। गर्भवती होने की जानकारी पर मारापीटा इससे गर्भ गिर गया। मायके पक्ष लोगों ने उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने सभी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, सीओ सिटी अजीत चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

-----
सीएचसी में मिलीं खांमियां, सुधार के निर्देश
कछौना। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह शुक्रवार सुबह ठीक 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आईं। उपस्थिति पंजिका कब्जे में ले ली। अधीक्षक कार्यालय में बैठ गईं। इस पर अधीक्षक आवास से अस्पताल पहुंचे। पंजिका पर हस्ताक्षर न होने पर सवाल किए। अधीक्षक के साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों के भी हस्ताक्षर नहीं थे। उन्होंने नाराजगी जाहिर की और सुधार के निर्देश दिए। अपने सामने ही सभी कर्मचारियों के हस्ताक्षर करवाए। महिला वार्ड, कोल्ड चेन, पर्चा काउंटर, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। बताया कि यहां एक भी महिला डॉक्टर नहीं है और पुरुष डॉक्टरों की भी कमी है। लैब भवन के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र शुक्ला आदि कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समय से अस्पताल आकर काम करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed