फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In Kursath, drains and roads will be constructed at a cost of 22 lakh rupees.

Hardoi News: कुरसठ में 22 लाख से कराया जाएगा नाली व मार्गों का निर्माण

Sat, 27 Dec 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
In Kursath, drains and roads will be constructed at a cost of 22 lakh rupees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। नगरीय क्षेत्रों की अल्पविकसित और मलिन बस्तियों में आवागमन और पानी निकास के काम होंगे। नगर पंचायत कुरसठ में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत तीन मोहल्लों में चार मार्गों और नालियों को बनवाए जाने के लिए 22 लाख 79 हजार रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी। धनराशि भी जारी कर दी गई है।
नगरीय निकायों की अल्पविकसित और मलिन बस्तियों में नाली, सड़क और अन्य अवस्थापना सुविधा के कामों को कराने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजे जाते हैं। शासन ने मुख्यमंत्री अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना में काम कराए जाने पर ध्यान दिया है। शासन की तरफ से नगर पंचायत कुरसठ में चार मार्गों और नालियों के निर्माण के लिए रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि योजना से नगर पंचायत कुरसठ के वार्ड संख्या-5 मोहल्ला अशोक नगर में वासुदुव के मकान से सुरेंद्र के बंगले तक इंटरलाकिंग सड़क और नाली का काम, वार्ड संख्या-5 में ही मोहल्ला अशोक नगर में डॉ. राजेश के मकान के दरवाजे से राम सिंह के मकान तक इंटरलाकिंग सड़क और नाली का काम, वार्ड संख्या-6 मोहल्ला चंदीपुरवा में कैनाल रोड मुख्य मार्ग से जीवा के मकान होते हुए राजीव के मकान तक इंटरलाकिंग सड़क और नाली का काम और वार्ड संख्या-6 के ही मोहल्ला गांधी नगर में राम सिंह के मकान से होम्योपैथिक अस्पताल तक इंटरलाकिंग सड़क और नाली का काम कराया जाना है। रुपये मिल जाने से काम जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed