फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In just 15 days the girl left home, got married and now reports dowry harassment

Hardoi News: महज 15 दिन में युवती ने घर छोड़ा, शादी रचाई और अब दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sat, 03 Aug 2024 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
In just 15 days the girl left home, got married and now reports dowry harassment
बेहंदर। प्रेमी के साथ रहने के लिए युवती ने घर छोड़ दिया। प्रेमी की बहन ने युवती की शादी उसकी मर्जी के मुताबिक करा दी, लेकिन शादी के दो तीन दिन बाद ही ससुराल में उत्पीड़न होने लगा। अब युवती ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी प्रियंका का प्रेम-प्रसंग माधौगंज थाना क्षेत्र के रोहित कुमार से था। बीती 16 जुलाई को प्रियंका अपनी मर्जी से रोहित के साथ चली गई। रोहित की बहन ने प्रियंका और रोहित की शादी एक मंदिर में करा दी। इसके बाद प्रियंका पति रोहित के साथ ससुराल चली गई। शादी के तीन दिन बाद ही पति और अन्य ससुरालीजनों ने प्रियंका का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रियंका का आरोप है कि पति रोहित, व ससुरालीजन ममता, नेहा, कविता और मोंटू ने दहेज में बाइक और रुपये लाने की मांग की। इसकी शिकायत प्रियंका ने कासिमपुर थाने में दर्ज कराई। प्रियंका ने बताया कि ससुरालीजनों ने पिटाई कर उसे घर से भी भगा दिया। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed