{"_id":"61841082272adf455f63e727","slug":"in-hardoi-sticks-in-a-minor-dispute-on-the-night-of-diwali-one-killed-brother-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में दिवाली की रात मामूली विवाद में लाठी-डंडे चले, एक की मौत, भाई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में दिवाली की रात मामूली विवाद में लाठी-डंडे चले, एक की मौत, भाई घायल
Thu, 04 Nov 2021 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौढ़ा में गुरुवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम कौढ़ा निवासी राजेश कुमार (54) सेवानिवृत्त फौजी है। राजेश गुरुवार रात गांव में स्थित परचून की दुकान से बीड़ी लेकर आ रहा था। रास्ते में उसका गांव के ही एक व्यक्ति से मामूली विवाद हो गया। विवाद खत्म होने के बाद राजेश गालियां देता हुआ जा रहा था।

इसी दौरान वहां मौजूद गांव निवासी सुशील ने यह समझा कि राजेश उसे गाली दे रहा है। इसी को लेकर राजेश और सुनील के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में सुशील के अन्य साथी भी वहां आ गए और इन लोगों ने राजेश को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी पर राजेश का बड़ा भाई श्याम बरन भी मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव की कोशिश करने लगा ,लेकिन आरोपियों ने श्याम बरन की भी पिटाई कर दी ।घटनास्थल पर ही लाठी डंडों की चोट के कारण श्याम बरन की मौत हो गई, जबकि राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घटना की जानकारी पर सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी फरार हैं। मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।