{"_id":"b63bd972417dbc6722a5608fe3ee6318","slug":"in-general-meeting-to-discuss-the-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमसभा में समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमसभा में समस्याओं पर चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की खत्री धर्मशाला
विज्ञापन
में रविवार को हुई त्रिवार्षिक आमसभा में रामकुमार मिश्र को अध्यक्ष एवं
अजय मेहरोत्रा को मंत्री चुना गया। प्रांतीय परिषद के लिए चुने गए चार
प्रतिनिधियों में उक्त दोनों के अलावा आरके पांडे और आरके अग्निहोत्री
शामिल रहे।
आमसभा की अध्यक्षता उर्मिला सिन्हा ने की। उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार के अलावा चुनाव अधिकारी के रूप में सुमन कुमार ने जिम्मेदारी संभाली। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री आरके पांडे भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इकाई मंत्री अजय मेहरोत्रा ने अपने निवर्तमान त्रैवार्षिक कार्यकाल का ब्योरा रखते हुए कहा कि पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन की सबसे बड़ी और मजबूत इकाई है।
उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षों में उनकी इकाई की सदस्यता में 150 फीसदी वृद्धि हुई है। सदस्यों की समस्याओं का निपटारा संतोषजनक ढंग से किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी शाखाओं का कई बार भ्रमण कर सदस्यों की कठिनाइयों को जाना और प्रबंधन से उनका निराकरण करवाया।
उन्होंने वर्ष 12-14 के लिए आय व्यय का लेखा पेश किया, जो सर्वसम्मति से पारित किया गया। चुनाव अधिकारी और इकाई पूर्व मंत्री सुमन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बैंक कर्मियों की सम्मानजनक सेवा शर्तें यूनियन के संघर्षों से ही हासिल हुई है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री ने कहा कि यूनियन में बड़ी संख्या में नए साथी शामिल हुए हैं और अब यह यूनियन युवा यूनियन कही जा सकती है।
नए साथियों की जिम्मेदारी है कि वह यूनियन को मजबूत करें और गतिविधियों में शामिल हों। निर्विरोध निर्वाचन में अध्यक्ष रामकुमार मिश्र के अलावा रविंद्र कुमार, विक्रम प्रसाद को उपाध्यक्ष, अजय मेहरोत्रा को मंत्री, प्रिया रस्तोगी को संयुक्त मंत्री, शिवकुमार सिंह को संगठन मंत्री, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, निर्मला देवी सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
दुर्गेश कुमार, आशीष अवस्थी, मुन्ना, मालती देवी, प्रदीप कुमार, नैमिष कुमार, सुरेंद्र कुमार को सहायक मंत्री चुना गया। इसी क्रम में चेयरपर्सन उर्मिला सिन्हा व महिला परिषद संयोजिका माधवी श्रीवास्तव को चुना गया। प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में अजय मेहरोत्रा, आरके पांडेय व आरके अग्निहोत्री निर्विरोध चुने गए।