फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In Delhi, Unnao's uncle beats nephew to death with a cylinder.

Hardoi News: दिल्ली में उन्नाव के मामा ने भांजे को सिलिंडर से पीटकर मार डाला

Tue, 09 Jun 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
In Delhi, Unnao's uncle beats nephew to death with a cylinder.
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के सढि़यनपुरवा निवासी युवक की उसके उन्नाव निवासी मामा ने दिल्ली में सिलिंडर मारकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार आधी रात के बाद शव आने पर परिजन बिलख पड़े। मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




सढि़यनपुरवा निवासी श्रवण कुमार (30) दिल्ली के निहाल विहार में रहकर गमला बनाने का काम पिछले कई वर्ष से कर रहे थे। पिता टीकाराम ने बताया कि 18 मई को श्रवण गांव आया था। पांच दिन पहले ही वापस दिल्ली चला गया था। उसकी ससुराल उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के शाहपुर सगौरा में है। टीकाराम का साला सालिगराम भी दिल्ली में रहकर गमला बनाने का काम करता है। बताया कि सालिगराम शराब का लती है।
विज्ञापन




बीते छह जून को श्रवण अपनी मामी के कहने पर सालिगराम को अपने कमरे पर ले आया था। सालिगराम को गांव वापस भेजना था। इस बीच सात जून की रात मामा सालिगराम ने घरेलू सिलिंडर से सिर पर वार कर श्रवण की हत्या कर दी। अन्य किरायेदारों ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दिया और परिजन को भी सूचना दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को परिजन ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन








इनसेट
गोद भरी पर उजड़ गई मांग
श्रवण की पत्नी सुषमा ने 13 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। पत्नी के गर्भवती होने और प्रसव का समय करीब होने के कारण 18 मई को श्रवण गांव आया था। घटना का पता चलने पर सुषमा बदहवास हो गई और उसे संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed