फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In-charges of three purchasing centres were removed for negligence.

Hardoi News: लापरवाही पर तीन क्रय केंद्रों के प्रभारी हटाए

Sat, 29 Nov 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
In-charges of three purchasing centres were removed for negligence.
फोटो 25: मंडी में निरीक्षण करते खाद्य और रसद के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद साथ में डीएम अनुनय झा व अन्य अधिकारी व किसान। स्रोत : विभाग
विज्ञापन

- धान क्रय केंद्रों पर खरीद और उठान में लापरवाही पर प्रमुख सचिव ने की कार्रवाई
- पश्चिमी उप्र के जनपदों से 10 मार्केटिंग इंस्पेक्टर जिले में किए जाएंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। धान खरीद और उठान में लापरवाही पर खाद्य और रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने तीन केंद्र प्रभारियों को हटा दिया है। प्रमुख सचिव ने शनिवार को मंडी समिति संडीला में खाद्य और विपणन विभाग के चार क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में तीन केंद्रों पर लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की और तीनों केंद्र प्रभारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं राइस मिलर्स को अब दो लॉट के स्थान पर तीन लॉट धान दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने मंडी समिति संडीला में खाद्य और विपणन विभाग के चार क्रय केंद्रों पर खरीद, भुगतान और उठान की स्थिति की जानकारी ली। मंडी में बड़ी मात्रा में धान लगा मिला। तीन केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की लापरवाही सामने आई। वहीं जिले में अब तक लक्ष्य की करीब 20 प्रतिशत ही धान खरीद होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान उठान न होने पर बताया गया कि राइस मिलर्स को एक लॉट के चावल देने पर दो लॉट धान दिए जाने की व्यवस्था से उठान कम हो रहा है। प्रमुख सचिव ने जिला खाद्य और विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि राइस मिलर्स को एक लॉट चावल दिए जाने पर अब दो के स्थान पर तीन लॉट का धान उठान कराया जाए। जिससे क्रय केंद्रों पर धान के स्टॉक का भार कम होगा।
डीएम अनुनय झा ने तीन क्रय केंद्रों के प्रभारियों को हटाए जाने की पुष्टि की। बताया कि प्रमुख सचिव ने पश्चिमी उप्र के जनपदों से 10 मार्केटिंग इंस्पेक्टर की ड्यूटी जिले में लगाए जाने की बात कही है। जल्द ही मार्केटिंग इंस्पेक्टर जिले में आमद कराएंगे। 20 नए क्रय केंद्र और खोले जाएंगे। खाद्य और विपणन विभाग के क्रय केंद्रों पर तौल में आसानी के लिए एक-एक और कांटा बढ़ाया जा रहा है।

मंडी समिति में व्यवस्था में सुधार कराएं
संडीला। खाद्य और रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने शनिवार को संडीला नई मंडी स्थित विपणन विभाग के चार धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान की तौल समय से नहीं की जा रही है। कहा कि मंडी में जितनी भी ट्रालियां खड़ी हैं, उन सभी को क्रमवार नंबर देकर उनकी तौल सुनिश्चित की जाए। जिस क्रम में किसान पहुंचे हैं, उसी के अनुसार टोकन जारी कर तौल की जाए। तौल मशीनों की कार्यप्रणाली और अभिलेखों की जांच की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed