फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Impaired mental doctor from head injury

सिर में चोट लगने से डॉक्टर का मानसिक संतुलन बिगड़ा

Sun, 27 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 27 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Impaired mental doctor from head injury
जिला अस्पताल के प्राइवेट कक्ष में मौजूद डॉक्टर व फार्मासिस्ट। - फोटो : अमर उजाला

 सिर में चोट लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती एमओवाईसी संतोष कुमार कौशल ने शुक्रवार रात हंगामा किया। शनिवार सुबह डॉक्टर ने पहुुंचकर उनकी जांच कर दवाई दी।  इसके बाद इंजेक्शन लगाने गए वार्ड ब्वाय से एमओवाईसी ने गालीगलौज की और हाथापाई पर उतारू हो गए। एमओवाईसी अहिरोरी ब्लॉक क ी मदारा न्य पीएचसी में तैनात हैं। शुक्रवार रात में कुर्सी से गिरने के कारण उनके सिर के पीछे के हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


अहिरोरी ब्लॉक के मदारा न्यू पीएचसी में संतोष कुमार कौशल (45) एमओवाईसी हैं। शुक्रवार रात ड्यूटी कर रहे थे । ड्यूटी के  दौरान रात करीब 11 बजे वह कुर्सी से गिर गए थे। जिससे उनके सिर के पीछे के हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। वार्ड ब्वाय किशोर ने रात 1:15 बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद दो नंबर के प्राइवेट वार्ड में इन्हें शिफ्ट कर दिया गया। रात करीब 3 बजे डॉक्टर ने चीखना-चिल्लाना चालू कर दिया। जिसकी जानकारी सामने के टीन शेड के नीचे लेटे रोगियों के तीमारदारों ने इमरजेंसी कक्ष में बैठे डॉक्टरों को दी।

विज्ञापन

 

डाक्टरों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। शनिवार सुबह 8 बजे डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने उनकी जांच कर दवाइयां दी। वार्ड ब्वाय बीएसटी लेकर ग्लूकोज बोतल व इंजेक्शन लगाने पहुंचा। इस पर एमओवाईसी भड़क गए, और वार्ड ब्वाय व डॉक्टर से गालीगलौज करने लगे। इसक ा विरोध करने पर हाथापाई करते हुए कमरे से बाहर निकल आए। उन्हें शांत रहने को कहा गया तो बाहर खड़े तीमारदाराें सेे भी गाली-गलौज करने लगे। इस पर वार्ड ब्वाय ने उन्हें कमरे के अंदर करके बाहर से कुंडी लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले की जानकारी मिलने पर सीएमएस डॉ. आरके मिश्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीएमएस ने बताया कि कुर्सी से सिर के बल गिरने से दिमागी चोट आई है। जिससे मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होेंने बताया कि एमओवाईसी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर उन्हेें लखनऊ रेफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed