{"_id":"0114a7dcaf02a3eaf6873be56106c037","slug":"immediate-compensation-survey-by-the-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दे सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दे सरकार’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया, जिसमें
किसानों की तबाह रवी फसल का सर्वेक्षण कराकर तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग
की गई। इसके अलावा किसानों से संबंधित अन्य समस्याएं भी भाकियू द्वारा उठाई
गई।
एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी को भाकियू ने एक ज्ञापन दिया, जिसमें किसानों की समस्याओं का निराकरण तत्काल कराने की मांग की। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में लेखपालों द्वारा अभी तक फसल नुकसान का सर्वे नहीं किया गया।
जिसे तत्काल कराया जाए जिससे किसानों को मुआवजा मिल सके और गेहूं क्रय केंद्राें पर किसानों का निर्धारित दर से गेहूं खरीदा जाए और उन्हें भुगतान नगद क्रय केंद्रों पर ही दिया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब पड़े हैंडपंप ठीक करवाए जाएं।
शासन की मंशानुसार सभी गांवों के तालाबों से अवैध कब्जे हटाए जाएं और खुदाई कराके साफ कराया जाए, ताकि बरसात के पानी को तालाबों में रोका जाए। ज्ञापन में कहा कि तहसील के गांव तकिया, कलेनापुर, गुजरई, बरगावां, बैफरिया, बहेटा बुजुर्ग आदि में सफाई कर्मचारी काफी दिनों से नदारद हैं, जिससे गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
इस मौके पर शिवकुमार बाजपेयी, रामआसरे पाल, चेतराम संतोष कुमार, रामरहीस, विनोद कुमार, रामकिशोर, जाकिर अली, रियाज, साबिर अली, इसरार आदि किसान मौजूद थे। इसके बाद जुलूस निकाल कर किसानों ने नारेबाजी भी की।