{"_id":"6138d4b88ebc3e327e44c08e","slug":"illegal-recovery-in-the-applications-of-kanya-sumangala-hardoi-news-knp6509231127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या सुमंगला योजना में अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या सुमंगला योजना में अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कन्या सुमंगला योजना के आवेदन ऑनलाइन कराए जाने के नाम पर जनसेवा केंद्रों में अवैध वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। शुल्क तय होने के बाद भी संचालक आवेदकों से अतिरिक्त पैसा वसूल रहे हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद प्रोबेशन अधिकारी ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को पत्र भेजकर अवैध वसूली करने वाले जनसेवा केंद्रों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया कि विभाग में अभिभावकों द्वारा शिकायत आ रही हैं कि जनसेवा केंद्रों के द्वारा निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 250 से लेकर 500 सौ रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है।
यह भी कहा जा रहा है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उक्त कार्य के लिए अनुमति प्रदान की गई है। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। जनपद की किसी भी संस्था व जनसेवा केंद्र को उनके द्वारा उक्त कार्य के लिए अनुमति प्रदान नहीं की गई है। प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एसपी से शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
जिला प्रोबेेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना महिला कल्याण विभाग के माध्यम से जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा संचालित मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। योजना में बालिका के जन्म से लेकर इंटर उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक या डिप्लोमा करने के लिए कुल छह चरणों मे 15000 रुपये की धनराशि दिये जाने का प्रावधान है।