{"_id":"578e74274f1c1b197fc4ba4e","slug":"illegal-possession-of-a-three-day-campaign-deleted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर तीन दिन में हटवाएं अवैध कब्जे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर तीन दिन में हटवाएं अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। तालाबों, चकरोड और पट्टों की जमीनों पर कब्जे की शिकायत मिलने पर तीन दिन में अवैध कब्जे हटवाए जाएं। अगर कोई दोबारा कब्जा करता मिले तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। ये निर्देश संडीला तहसील दिवस में डीएम ने एसडीएम संडीला को दिए।
विज्ञापन
संडीला तहसील दिवस की अध्यक्षता मंगलवार को जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने की। इस दौरान कलौली बालामऊ गांव के रामकुमार ने तालाब पर कब्जा करने की शिकायत की। रामकुमार ने डीएम को बताया कि गांव का व्यक्ति तालाब पर कब्जा का मकान बनवा रहा है। डीएम ने लेखपाल को पुलिस बल के साथ निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अगर तालाब पर कब्जा मिले तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने राजस्व विभाग को भूमि विवादों की सूची दो दिन में खुद को और एसपी को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। संडीला की खराब सड़क और क्षतिग्रस्त डिवाइडर की मरम्मत का निर्देश एक्सईएन पीडब्लूडी को दिया। तहसील दिवस में 75 शिकायतें आईं केवल दो का निस्तारण हो पाया। इनमें पुलिस विभाग की पांच, राजस्व की 24, विद्युत की तीन, पूर्ति विभाग की 17, विकास से संबंधित 18, समाज कल्याण की दो, जल निगम की एक, नगर पालिका की दो तथा अन्य विभागों की तीन शिकायतें शामिल रहीं। तहसील दिवस में एसपी उमेश कुमार सिंह, सीडीओ राधेश्याम, एसडीएम संडीला, सीओ संडीला चरन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन