Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   IGNOU examinations will begin on the 25th.

Hardoi News: 25 से शुरू होंगी इग्नू की परीक्षाएं

Mon, 23 Nov 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
IGNOU examinations will begin on the 25th.
- परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट और आई कार्ड लाना अनिवार्य
विज्ञापन

हरदोई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर 14 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) और इग्नू की ओर से जारी स्टूडेंट आईकार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्र समन्वयक कुश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इग्नू कार्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को परीक्षा से पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने और उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र व समय की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी और किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी इग्नू कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फोन से संपर्क कर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed