{"_id":"582c99e34f1c1b56368ffac9","slug":"ignore-take-the-10-coin-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 का सिक्का न लेने पर दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 का सिक्का न लेने पर दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
10 के सिक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। बाजार में 10 का सिक्का न चलने से आए दिन विवाद हो रहे हैं। डीएम ने मंगलवार शाम कैंप कार्यालय में प्रशासनिक, पुलिस और बैंक अफसरों के साथ बैठक कर 10 रुपये का सिक्का न लेने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के इस निर्देश को सीओ शाहाबाद नहीं मानते। बुधवार को सिक्का न लेने पर कसबे के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कार्रवाई कराने के बजाए सीओ का कहना था कि 10 का सिक्का न लेना कोई बड़ी बात नहीं है, ऐसे छोटे मोटे मामले आते ही रहते हैं।
विज्ञापन
शाहाबाद के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी कौशल मिश्रा बुधवार शाम करीब 6 बजे बस स्टैंड स्थित ज्वाला स्वीट हाउस पर दूध लेने गए थे। उन्होंने आधा लीटर दूध का पैकेट लिया। दूध 25 रुपये का था, इसके एवज में कौशल ने दुकानदार को 10 रुपये के तीन सिक्के दिए। आरोप है कि दुकानदार ने सिक्के लेने से मना कर दिया। इस पर करीब 6:30 बजे कौशल शाहाबाद कोतवाली पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद मुंशी राजेंद्र सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने तहरीर तो ले ली लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए कौशल को चौराहे पर लगी पिकेट से शिकायत करने की बात कह लौटा दिया। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार ने पहले कहा कि तहरीर ही नहीं मिली है, दोबारा फोन करने पर कहा कि दिखवाते हैं। सीओ अनिल कुमार ने कहा कि अगर कोई दस रुपये का सिक्का नहीं लेता है तो ये कोई गंभीर मामला नहीं है। हम लोग पूरा दिन बैंक में ड्यूटी दे रहे हैं, ऐसे छोटे मोटे मामले आते ही रहते हैं। ऐसा तब है जब दो दिन पहले ही एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत ने नगर में मुनादी करवाकर सिक्का न लेने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी बीसी दुुबे का कहना है कि मैं शाहाबाद कोतवाल और सीओ बात करता हूं। अगर तहरीर मिली है तो सिक्का न लेने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन