{"_id":"577d4bd24f1c1b446c7f9de2","slug":"if-the-bristle-head-get-down-off-ear","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर के बाल खड़े हों तो कान बंद कर झुक जाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर के बाल खड़े हों तो कान बंद कर झुक जाएं
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। वज्रपात की बढ़ती घटनाओं से हुई मौतोें के मामले में जिलाधिकारी ने सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बिजली चमकने पर विद्युत उपकरणों सहित अन्य वस्तुओं से दूर रहने को कहा है। यदि सिर के बाल खड़े जो जाएं, त्वचा में झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे झुक कर कान बंद कर लें क्योंकि यह इस बात का सूचक है कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि वज्रपात के समय घर के अंदर बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहे, तार वाले टेलीफोन का उपयोग न करें, खिड़कियां, दरवाजे, बरामदे व छत से दूर रहे, ऐसी वस्तु जो बिजली की सुचालक हैं उससे दूर रहे, धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वॉश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहें।
विज्ञापन
कहा कि घर के बाहर होने की स्थिति में ऊंचे वृक्षों के नीचे न खडे़ हो क्योंकि ऊंचे वृक्ष बिजली को आकर्षित करते हैं। ऊंची इमारत वाले क्षेत्र में आश्रय न लें। समूह में न खड़े रहें, बल्कि अलग-अलग हो जाएं। किसी मकान में आश्रय लेना बेहतर है। सफर के दौरान अपने वाहन में ही बने रहे। मजबूत छत वाले वाहन में रहें, खुली छत वाले वाहन की सवारी न करें। बाहर रहने पर धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें। बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा, मशीन आदि से दूर रहें। तालाब और जलाशयों से दूर रहें, यदि पानी के भीतर हैं अथवा किसी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आ जाएं।
विज्ञापन