फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If Rs 25 crore is received, the residents of Sandila will get water through pipeline.

Hardoi News: 25 करोड़ मिले तो संडीला के बाशिंदों को मिले पाइप लाइन से पानी

Tue, 06 Jan 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
If Rs 25 crore is received, the residents of Sandila will get water through pipeline.
फोटो 14: संडीला में डाली गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन। संवाद
हरदोई/संडीला। नगर पालिका संडीला के विस्तार के साथ ही पाइपलाइन जलापूर्ति से वंचित मोहल्ले के लोगों को शुद्ध जलापूर्ति के लिए दिसंबर तक काम कराया जाना था। काम पूरा न होने से संडीलावासियों को अभी तक पाइपलाइन से जलापूर्ति नहीं मिल पाई है। करीब 54.01 करोड़ की परियोजना के लिए 25.24 करोड़ रुपये ही मिले हैं। करीब 25 करोड़ रुपये और मिले तब कहीं काम पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

अमृत-2.0 कार्यक्रम में संडीला नगर पालिका पुनर्गठन पेयजल योजना में नगर पालिका के जोन-5 में काम कराया जा रहा है। जोन-5 में 5,00 किलोलीटर पानी की क्षमता का एक ओवरहेड टैंक बनवाया जा रहा है। दो पंप हाउस और दो नलकूप स्थापित कराए जा रहे हैं। साथ ही घरों तक जलापूर्ति के लिए 33.36 किलोमीटर लंबाई में अंडरग्राउंड पाइपलाइन डलवाए जाने के काम को मार्च 2024 में शुरू कराया गया। 12 मार्च को मुख्यमंत्री ने कार्य का शिलान्यास भी किया। कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया में अभिषेक कुमार पांडेय एवं आरबी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लि. मुंबई को काम दिया। काम पूरा कराने के लिए अनुबंध की शर्तों के मुताबिक, दिसंबर में काम पूरा होना था।
विज्ञापन

अमृत-2.0 कार्यक्रम में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति में से जीएसटी कटौती के बाद काम कराने के लिए 50.80 करोड़ रुपये शुद्ध दिए जाना तय हुआ। इसमें शासन ने काम कराने के लिए पहली किस्त में 25.24 करोड़ रुपये दिए। विभाग ने काम शुरू कराया। दूसरी किस्त न मिलने से अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। काम पूरा कराने के लिए 25.56 करोड़ रुपये की और आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

संडीला के वार्ड संख्या-9 बाबा हजारा बाग के सभासद अजय कुमार द्विवेदी के मुताबिक, मोहल्लेवासियों को उम्मीद थी कि साल-2025 में पाइपलाइन से जलापूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी। बताया कि हमारे वार्ड में बनने वाली पानी की टंकी के बनने का काम देर से शुरू हुआ। वार्ड में अभी तक कई मोहल्लों में पाइपलाइन डालने का काम भी नहीं किया गया है। जहां हुआ है, वहां सड़क खोदकर डाल दी गई। नया वार्ड होने के कारण सड़कों को बनवाया जा रहा है। सड़क बनने के बाद जल निगम की तरफ से खोदाई कराए जाने से लोगों को दिक्कतें होती हैं।

वार्ड संख्या-17 के मोहल्ला सुंबाबाग निवासी विनय कुमार कनौजिया ने बताया कि साल-2025 में हम लोगों को उम्मीद थी कि पाइपलाइन से जलापूर्ति मिलने लगेगी और शुद्ध पानी की आपूर्ति मिला करेगी। पानी की तो अभी आपूर्ति नहीं हो पाई है लेकिन सड़कें तो जगह-जगह खोद दी गई हैं, इन्हें बनवाया भी नहीं जा रहा है। मार्गों को दुरुस्त न कराए जाने से लोगों को गड्ढायुक्त मार्गों से होकर आवागमन करना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

---
संडीला में काम कराया जा रहा है। अभी दूसरी किस्त नहीं मिली है। दूसरी किस्त के रुपये मिलने की उम्मीद के साथ काम हो रहा है। जल्द ही शासन स्तर पर प्रयास कर रुपये जारी करा लिए जाएंगे। काम की समयसीमा भी बढ़वाए जाने का प्रयास है। -मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय

फोटो 14: संडीला में डाली गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन। संवाद

फोटो 14: संडीला में डाली गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन। संवाद

फोटो 14: संडीला में डाली गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन। संवाद

फोटो 14: संडीला में डाली गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन। संवाद

फोटो 14: संडीला में डाली गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन। संवाद

फोटो 14: संडीला में डाली गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed