फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If money did not put the jam on highway

रुपया नहीं मिला तो हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 30 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 30 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
If money did not put the jam on highway
सवायजपुर में कटरा-बिल्हौर हाइवे पर जमा लगाए लोग - फोटो : अमर उजाला

हरदोई।  नोटबंदी के 21 वें दिन भी बैंकों में कैश खत्म होने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया। इससे गुस्साए लोगों ने लालपालपुर में लखनऊ-हरदोई और सवायजपुर में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। बैंक और पुलिसकर्मियों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शहर से 10 किलोमीटर दूर लालपालपुर चौराहे पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के बाहर सुबह से करीब 200 लोग लाइन में खड़े थे। पैसा लेने के लिए आए लोगों को जब बैंक में रुपया न होने की जानकारी हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने 10:30 बजे बैंक के बाहर हंगामा काटते हुए लालपालपुर चौराहे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

 

इससे हरदोई-लखनऊ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी राजीव मल्होत्रा व सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। करीब 11:30 बजे जाम खुल सका। बैंक मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि दो दिन से बैंक में पैसा नहीं है। लोगों को बुधवार को पैसा बांटने का आश्वासन दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सवायजपुर संवाददाता के अनुसार में दोपहर 2 बजे पैसा न मिलने से एसबीआई के बाहर खड़े लोगों का सब्र टूट गया। यहां पर लोगों ने बैंक के बाहर कटरा-बिल्हौर हाईवे पर जाम लगा दिया। पौन घंटा जाम लगने से आवागमन प्रभावित रहा। जाम लगने की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज डॉ. विपिन यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

लोगों को पैसा शीघ्र मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बैंक मैनेजर पीसी चतुर्वेदी ने बताया कि नियमित डिमांड के अनुसार रुपया नहीं मिल पाने के चलते दिक्कत हो रही है। शाहाबाद ब्रांच से 20 लाख रुपया मंगवाया गया था जो शाम 4 बजे आया।  उधर, उधरनपुर में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त एवं सिंडीकेट बैंक में चार दिन से पैसा न होने पर लोगों ने शाहजहापुर-शाहाबाद मार्ग पर भी जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाराज लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed