{"_id":"576ecc964f1c1bb40cb49660","slug":"hygienists-in-the-municipality-would-be-fair-hiring","type":"story","status":"publish","title_hn":" निष्पक्ष होगी नगर पालिका में सफाई कर्मी की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष होगी नगर पालिका में सफाई कर्मी की भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
महर्षि वाल्मिकी की मूर्ति का अनावरण कर पुष्प चढ़ाते सांसद नरेश अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। महर्षि वाल्मीकि के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति का अनावरण शनिवार को राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में वाल्मीकि समाज का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पालिका में होने वाली भर्ती में भी पूरी निष्पक्षता रही है। राज्य सभा सांसद ने वाल्मीकि समाज को किसी भी तरह की परेशानी होने पर सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
श्री आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति के तत्वावधान में सिविल लाइंस पूर्वी में नवनिर्मित वाल्मीकि मंदिर में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम शनिवार को हुआ। मूर्ति का अनावरण सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने पुष्प अर्पित कर किया। राज्यसभा सांसद को पंचायज राज सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार, उमेश कुमार, सर्वेश कुमार, सोनू, विनीत कुमार और रघुवीर ने सोने का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर फख्रूल इस्लाम फक्कन, अमित वाजपेई, ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, नरेश गोयल, रामबाबू, पुत्तीलाल, मनोज कुमार, ईश्वरी प्रसाद, सुनील कुमार, संजय आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन