फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband had gone to buy Dahi Jalebi, when he returned he found his wife hanging

Hardoi News: दही जलेबी लेने गया था पति, लौटा तो फंदे पर लटकी मिली पत्नी

Wed, 17 Apr 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 17 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Husband had gone to buy Dahi Jalebi, when he returned he found his wife hanging
बेहटा गोकुल (हरदोई)। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंटवा गांव में महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पति की सूचना पर मृतका का भाई मौके पर पहुंचा और गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

ग्राम अंटवा निवासी अवनीश कुमार खेती करते हैं। 10 साल पहले उनकी शादी आट निवासी सुरेंद्र की पुत्री सोनी (35) से हुई थी। बुधवार सुबह अवनीश कन्या भोज के लिए दही जलेबी लेने गया था। वापस आने पर सोनी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी अवनीश ने पत्नी के भाई प्रेमपाल को दी। प्रेमपाल का कहना है कि बुधवार की सुबह 10 बजे सोनी से बात हुई थी और तब सब कुछ ठीक था। दोपहर 12 बजे अवनीश ने घटना की जानकारी दी। प्रेमपाल का आरोप है कि अवनीश शराब पीने के आदी है और नशे में सोनी के साथ मारपीट करता था। हालांकि अवनीश ने इस बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आरोपों से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed