फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   husband ask for mobile, woen committed suicide

पति के फोन मांगने से रूठी महिला ने स्वयं को जिंदा जलाया, मौत

Wed, 17 Jul 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
husband ask for mobile, woen committed suicide
हरदोई में जान देने वाली अर्चना की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
मोबाइल प्रेम अब लोगों की जान का भी दुश्मन बनता जा रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम अछरामऊ मजरा पकरिया में मंगलवार दोपहर ऐसा ही मामला सामने आया। यहां पति के मोबाइल मांगने से नाराज महिला ने खुद को आग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अछरामऊ मजरा पकरिया निवासी अनुरुद्ध शर्मा किसान है। उसने बताया कि मंगलवार सुबह पत्नी अर्चना (25) उसका एडवांस मोबाइल चला रही थी।
विज्ञापन

उसने पत्नी से मोबाइल मांगा तो झगड़ने लगी। जिस पर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह खेत चला गया। दोपहर को अर्चना ने कमरा बंद केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी चीख सुनकर मासूम बेटा और बेटी रोने लगे। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अर्चना को बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। घटना की जानकारी पर अनुरुद्ध घर पहुंचा। उसने अर्चना को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया।
जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे रात में लखनऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अर्चना की सांसें थम गईं। अनुरुद्ध ने घटना की सूचना अर्चना के मायके उन्नाव जनपद के थाना बांगरमऊ के ग्राम कहलहा निवासी पिता कमलेश को दी।

बुधवार को मायके से पिता मौके पर पहुंचे। पिता ने आरोप से इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि फोन को लेेकर दंपति से बीच विवाद हुआ था। इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed