फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hurt by wife's departure to maternal home, husband hangs himself

Hardoi News: पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 26 Jul 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hurt by wife's departure to maternal home, husband hangs himself
पाली। थाना क्षेत्र के नगला भैंसी गांव में आपसी झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई। इससे परेशान होकर पति ने मकान के अंदर टिनशेड में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

नगला भैंसी निवासी राजवीर उर्फ लल्ला कुशवाहा (35) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी सीमा व चार बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक सात दिन पहले पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत भी पाली थाने में की गई थी। पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद सीमा बच्चों के साथ मायके शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के भुड़िया गांव चली गई थी। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे मकान में पड़े टिनशेड में रस्सी से फंदा लगाकर राजवीर ने जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। घटना का पता चलने पर पत्नी भी बच्चों के साथ मायके से आ गई। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed