{"_id":"68092ddfad59a8b4ec03293a","slug":"hurt-by-her-mothers-scolding-a-12th-class-student-committed-suicide-by-hanging-herself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-130160-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मां की डांट से आहत 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मां की डांट से आहत 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15- अथर्वी। स्रोतः परिजन
फोटो-16- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतका अथर्वी के परिजन। संवाद
परिजन बोले-देर से उठने, घर के काम में ध्यान न देने पर डांट दिया था
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। देर से उठना और घर के कामों में हाथ न बंटाने पर मां की डांट से आहत होकर मंगलवार की देर शाम को किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया।
थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा निवासी रामगोपाल की पुत्री अथर्वी उर्फ शालू (16) कक्षा 12 की छात्रा थी। मंगलवार शाम रामगोपाल टड़ियावां बाजार गए थे। मां आरती घर के पास परचून की दुकान पर बैठीं थीं। इस दौरान अकेले मकान में अथर्वी ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
बाजार से घर आए पिता ने पानी मांगा तो कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो बिटिया का शव दुपट्टे में लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया दो-तीन दिनों से वह देर से उठ रही थी। घर के कामों में ध्यान नहीं दे रही थी। इसपर उसकी मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।