फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   HT line stuck with the death of the aged, two scorched

एचटी लाइन से चिपककर वृद्ध की मौत, दो झुलसे

Tue, 02 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 02 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
HT line stuck with the death of the aged, two scorched
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मल्लावां (हरदोई)। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक और ग्रामीण की मौत हो गई। पांच दिन से टूटा पड़ा एचटी लाइन का तार ठीक नहीं किया गया। जिससे मंगलवार सुबह एक वृद्ध की चिपककर मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया और गुस्साए ग्रामीणों ने कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ को देखकर अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी होने पर एसपी, सीओ, एसडीएम समेत चार थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। किसी तरह भीड़ को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए भेजा।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव तेजीपुर में मंगलवार दोपहर जेई के आदेश पर संविदाकर्मी लाइनमैन रामजीवन पांच दिन पहले टूटा एचटी लाइन का तार जोड़ने गया था। ग्रामीणों के अनुसार तार को खींचने के लिए उसने गांव के ही श्रीराम (60), सुरेश (45) पुत्र छेदालाल, तुलसी (50) पुत्र चेतराम को बुलाया। खुद लाइनमैन ने रस्सा पकड़ा और तीनों लोगों को तार खींचने के लिए कहा।
विज्ञापन


जैसे ही उन लोगों ने तार को पकड़ा तो श्रीराम की करंट से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश और तुलसी झुलस गए। सूचना पर गांव के लोग पहुंचे और घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने श्रीराम का शव अस्पताल के सामने शव रखकर जाम लगा दिया और जेई पर मुकदमा व गिफ्तारी के साथ ही मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर कार्यवाहक कोतवाल गोपाल नारायन मौके पर पहुंचे और स्थित को नियंत्रण करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के न मानने पर उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर सीओ बिलग्राम बलवंत चौधरी,  एसडीएम पीपी तिवारी, एसपी बीसी दुबे के साथ माधौगंज, बिलग्राम, सांडी, बघौली पुलिस फोर्स और पीएसी को बुलाया गया। एसडीएम के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुला और यातायात सामान्य हो सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।                               

लापरवाह लाइनमैन ने बोला झूठ
मल्लावां। रस्सा खिंचवाने में श्रीराम के साथ मौजूद रामू पुत्र गुरनारायन ने बताया लाइनमैन ने जब रस्सा खींचने को कहा तो उसने शट डाउन लेने की बात कही। इस पर लाइनमैन ने बताया कि शट डाउन के लिए जेई से बात हो चुकी है। इसके बाद उन लोगों ने जैसे तार पकड़ा हादसा हो गया। इसी बीच लाइनमैन मौका पाकर भाग गया।                    

चारा छोड़ मौत का तार पकड़ बैठा श्रीराम
मल्लावां। श्रीराम के पुत्र उमाशंकर ने बताया कि उसके पिता साइकिल से चारा लेने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में लाइनमैन ने उनको तार खींचने के लिए रोक लिया और जेई की लापरवाही से उसके पिता की मौत हो गई। उसने बताया वह दो भाई है और दोनों लोगों की शादी हो चुकी है। उसके पिता के नाम पर 15 बिस्वा जमीन है। किसी तरह मेहनत मजदूरी करके परिवार चल रहा है।

एसडीएम ने दिया आश्वासन
मल्लावां। एसडीएम पीपी तिवारी ने जेई और लाइनमैन पर कार्रवाई की बात कहकर मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। तब जाकर लोग शांत हुए। एसडीएम ने तुरंत अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

काश अमर उजाला पढ़कर चेत जाते अधिकारी
मल्लावां। जिस टूटे तार से श्रीराम की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इस तार से हादसा होने को लेकर अमर उजाला ने मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बावजूद बिजली कर्मी नहीं चेते और जोड़ने गए तो यह हादसा हो गया।

तीसरे दिन हुई दूसरी मौत
मल्लावां। रविवार को जिस पोल के तार को जोड़ने की कवायद की जा रही थी। उससे कुछ दूरी पर इसी गांव के राजू (14) पुत्र संतोष के ऊपर तार टूट कर गिरा था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। अभी ग्रामीणों का दर्द शांत नहीं हुआ था कि यह दूसरा हादसा हो गया। रविवार को एक पोल से टूटे तार से एक की मौत हुई थी। तीसरे दिन मंगलवार को उसी के निकट दूसरे पोल के टूटे तार ने एक और वृद्ध की जान चली गई।

पांच दिन से टूटा पड़ा था तार
मल्लावां। जिस एचटी लाइन से हादसा हुआ है यह पांच दिन से सड़क किनारे पड़ा था और मुख्य मार्ग होने के नाते इस पर आवागमन भी ज्यादा है। इसके बावजूद पांच दिन से इस टूटे तार में करंट दौड़ रहा था। मगर बिजली विभाग इसे ठीक न करके हादसे का इंतजार कर रहा था।


जेई व लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा
मल्लावां। कार्यवाहक कोतवाल के समझाने पर ग्रामीण भड़क गए और कहा छह जून को मटियामऊ में 14 वर्षीय मीनू की मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतक की पत्नी कृष्णदेवी ने जेई अंबरीष कुमार और लाइनमैन रामजीवन पर लापरवाही का आरोप लगाकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed