फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   HT line of the tractor-trolley ran from touching current Kanvrion

एचटी लाइन छूने से कांवरियों की ट्रैक्टर-ट्राली में दौड़ा करंट

Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
HT line of the tractor-trolley ran from touching current Kanvrion
करंट से टायर जले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मल्लावां। बेरियाघाट से सुनासीनाथ मंदिर आ रही कांवरियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सोमवार तड़के करवा मोड़ पर ढीली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर के चारों टायर जल गए और दो कांवरिये झुलस गए। ट्राली से कूदने में कई अन्य भी घायल हो गए हैं। झुलसे दोनों कांवरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मल्लावां क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के करीब 20 कांवरिया बेरियाघाट ट्रैक्टर ट्राली से गंगा जल लेने गए थे। ट्राली में डीजे के बड़े-बड़े साउंड लगे थे। घाट से जल लेकर कांवरिये रविवार रात सुनासी नाथ मंदिर जा रहे थे। करवा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली ढीले तारों से छू गई। इससे ट्रैक्टर-ट्राली में करंट दौड़ गया। करंट का झटका लगते ही ज्यादातर कांवरिये ट्राली से कूद गए। इससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं। करंट की चपेट में आने से संदीप (18) पुत्र परमेश्वर, सागर (23) पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। ट्रैक्टर के चारों टायर जल गए। सूचना मिलने पर कोतवाल सुजीत कुमार दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को मल्लावां पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन


टूटा पोल बना हादसे का कारण
छह जून को आई आंधी में करवा मोड़ के पास बिजली का पोल टूट गया था। इससे तार नीचे तक लटक गए हैं। दो महीने बाद भी बिजली विभाग ने पोल नहीं बदलवाया। सिंगल रोड के किनारे से ही लाइन निकली है। अंधेरे में चालक को लाइन नहीं दिखी और ट्राली ढीले तारों से छू गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की अफवाह से भड़के लोग
हादसे के बाद कुछ ही देर बाद पुलिस के पहुंचने से बवाल टल गया। दरअसल करंट से चार कांवरियों की मौत की खबर फैल गई। इससे ग्रामीणों मेें आक्रोश फैल गया। मौके पर भीड़ जाम लगाने लगाने जा रही थी, इसी बीच कोतवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने हकीकत से रूबरू कराकर भीड़ को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed