{"_id":"57b36bee4f1c1b77766eba36","slug":"ht-line-just-touched-killed-two-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से छुई एचटी लाइन, दो श्रद्धालुओं की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से छुई एचटी लाइन, दो श्रद्धालुओं की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
तार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाने के केशरीपुर गांव के पास स्थानीय श्रद्धालुओं की बस के हाईटेंशन लाइन से छू जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो झुलस गए। गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर बिजली विभाग के अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। डीएम विवेक वार्ष्णेय और एसपी उमेश कुमार सिंह के समझाने पर करीब दो घंटे बाद लोग रास्ते से हटे। डीएम ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बस में ड्राइवर-कंडक्टर सहित 13 लोग सवार थे। अतरौली के ही विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं को उठाते हुए बस को लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ शिवालय जाना था, जिसके लिए उलरापुर के बेचई (55) और सतवीर (40) पुत्र होरी ने किराया तय किया था। सुबह करीब सात बजे बानेपुर से 11 श्रद्धालुओं को लेकर बस चली। केशरीपुर गांव के बाहर पुलिया के पास ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन देख ड्राइवर ने रफ्तार धीमी कर दी।
विज्ञापन
वह बस को सड़क किनारे से निकालने लगा। तभी तार बस के ऊपर लगे स्टैंड में छू गया। करंट का झटका लगते ही ड्राइवर-कंडक्टर नीचे कूद गए। उनको कूदते देख श्रद्धालुओं ने भी कूदना शुरू कर दिया। दुर्भाग्य से चिंताराम (60) पुत्र मोहन और उनके रिश्तेदार तुलाराम (60) पुत्र जुगनू निवासी बछीटा थाना संडीला अंदर ही रह गए। दोनों की वहीं मौत हो गई। इस बीच करंट के झटके से बेचई (55) और सतवीर (52) झुलस गए। पुलिस ने उनको सीएचसी भेजवाया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणोें की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि तार को कसने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन बिजली विभाग ने कार्रवाई नहीं की। रास्ता जाम की सूचना पर डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे।