{"_id":"58fcf01a4f1c1bee488b52ec","slug":"housewife-found-hanging-in-a-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के चाऊंपुर गांव निवासी विवाहिता का शव रविवार की दोहपर घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भाई ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसओ आरपी सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम चाऊंपुर निवासी रामा (22) पत्नी विकास सिंह का शव घर के एक कमरे में कुंडे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त वह खेत पर थे, वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामा का भाई शैलेंद्र सिंह निवासी ग्राम बरखेरवा थाना बेहटा गोकुल परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शैलेंद्र ने पति विकास सिंह और सास शर्मिता पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि एक साल पहले रामा की शादी विकास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व सास दहेज में एक लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग को लेकर रामा को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने रामा की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसओ आरपी सिंह ने बताया कि शैलेंद्र की तहरीर पर पति विकास व सास शर्मिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।